[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान का जवान अरुणाचल में शहीद:जिस दिन घर आने वाले थे उसी दिन पहुंची पार्थिव देह, 3 साल पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान का जवान अरुणाचल में शहीद:जिस दिन घर आने वाले थे उसी दिन पहुंची पार्थिव देह, 3 साल पहले हुई थी शादी

राजस्थान का जवान अरुणाचल में शहीद:जिस दिन घर आने वाले थे उसी दिन पहुंची पार्थिव देह, 3 साल पहले हुई थी शादी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह

पाटन : सीकर जिले के पाटन के रहने वाले ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर 25 अप्रैल को अरुणाचल में शहीद हो गए। काचरेड़ा निवासी देशराज सिंह ड्यूटी के दौरान भूस्खलन (लैंड स्लाइड) की चपेट में आ गए। देशराज 28 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गांव आने वाले थे। लेकिन, उसी दिन उनका शव पहुंचा तो वीरांगना तमन्ना और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मंगलवार दोपहर 12 बजे शहीद का पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। चाचा के बेटे रवि सिंह ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। देशराज सिंह ने 22 अप्रैल को ही घर पर अपनी पत्नी तमन्ना सिंह से बात की और अपनी 2 साल की बेटी के हालचाल पूछे थे।देशराज सिंह की 2023 में शादी हुई थी। उनकी दो साल की एक बेटी है।

शहीद देशराज सिंह के चाचा दशरथ सिंह ने बताया- 25 अप्रैल को देशराज सिंह अपने 12 साथियों के साथ बॉर्डर पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान दोपहर 2 बजे देशराज सिंह के 10 साथी आगे निकल गए। जबकि देशराज समेत तीन जवान पीछे आ रहे थे। इस दौरान अचानक तीनों भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसे में देशराज समेत दो जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल हो गया।

शहदी की अंतिम यात्रा की तस्वीरें

पाटन से काचरेड़ा तक 6 किलोमीटर लंबी तिंरगा यात्रा निकाली गई।
पाटन से काचरेड़ा तक 6 किलोमीटर लंबी तिंरगा यात्रा निकाली गई।
शहीद की पार्थिव देह के पास भारत माता की जय का नारे लगाते सेना के जवान और ग्रामीण।
शहीद की पार्थिव देह के पास भारत माता की जय का नारे लगाते सेना के जवान और ग्रामीण।
शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

दशरथ सिंह ने बताया- 25 अप्रैल की शाम देशराज के बड़े भाई भोजराज सिंह को आर्मी हेडक्वार्टर फोन के जरिए घटना की सूचना मिली। भोजराज सिंह सेना में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हैं।

6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली

दशरथ सिंह ने बताया- सुबह 8 बजे देशराज सिंह की पार्थिव देह पाटन थाने पहुंची। जहां तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी की गई थी। इसके बाद थाने से 6 किलोमीटर दूर शहीद के पैतृक गांव काचरेड़ा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शहीद की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और ग्रामीण शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह फूलों की बारिश कर शहीद देशराज सिंह तंवर अमर रहें के नारे लगे। शहीद की पार्थिव देह काचरेड़ा पहुंचने के बाद वीरांगना तमन्ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने उन्हें संभाला।

शहीद को सलामी देती सेना की टुकड़ी।
शहीद को सलामी देती सेना की टुकड़ी।

चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

दशरथ सिंह ने बताया-दोपहर 12 बजे घर से एक किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट में शहीद देशराज सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सेना के जवानों ने शहीद देशराज सिंह के पिता उदय सिंह को तिरंगा सौंपा। साथ शहीद को सलामी दी गई। इसके बाद चाचा के बेटे रवि सिंह ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।।

शहीद के चाचा के बेटे रवि सिंह ने मुखाग्नि दी।
शहीद के चाचा के बेटे रवि सिंह ने मुखाग्नि दी।

2019 में जॉइन की थी सेना

देशराज सिंह के चाचा सुबे सिंह ने बताया- देशराज सिंह जुलाई 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। 13 जनवरी को घर आए थे और एक महीने की छुट्टी के बाद 14 फरवरी को वापस ड्यूटी पर चले गए थे। 7 मई को देशराज सिंह के ससुराल में कार्यक्रम था। इसके बाद 10 मई को मामा के बेटे की शादी थी। इसके लिए 28 अप्रैल को देशराज सिंह घर आने वाले थे

दादा भी सेना में रह चुके हैं

चाचा सुबे सिंह ने बताया- देशराज अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनका बड़ा भाई भोजराज सिंह भी सेना में कार्यरत है और दादा भगवान सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77