[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला संपन्न

विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

जाजोद : ग्राम पंचायत मलिकपुर (ज्ञानपुरा) स्थित भाखड़ा वाले जोहड़े में श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला आयोजित किया गया। आसपास के गांवों और ढाणियों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में बालाजी महाराज को भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। पुजारी महिपाल मीणा ने बताया कि मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया था।

मेले के दौरान शनिवार रात को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मेले में शाम सवा 5 बजे से कुश्ती दंगल और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। तरवीर बालाजी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कुश्ती प्रतियोगिताएं 101 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक की हुईं। इसके अतिरिक्त, 551 रुपए से 1100 रुपए तक की ऊंट दौड़ और 101 रुपए से 251 रुपए तक की बच्चों की दौड़ भी करवाई गई।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जाजोद और मलिकपुर के बीच मध्य खेला गया जिसमें जाजोद की टीम विजेता रही व वही मलिकपुर की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में विजेता टीम को 3100 रुपए नकद और उपविजेता टीम को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खूब खरीदारी की और मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर धुड़ाराम रूलानिया, गीगराज, शंकर बगड़िया, बहादुर सिंह, देवीलाल बगड़िया, बाबूलाल रूलानिया, हरि गोदारा, मनोज मीणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker