[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्यारे बच्चों प्रातः जल्दी उठें, अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाये,दो घंटे घर पर पढ़कर आये‌ – एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्यारे बच्चों प्रातः जल्दी उठें, अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाये,दो घंटे घर पर पढ़कर आये‌ – एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

प्यारे बच्चों प्रातः जल्दी उठें, अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाये,दो घंटे घर पर पढ़कर आये‌ - एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिला मुख्यालय के निकट वृत्ति गांधी ग्राम रामसरा की राउमावि के सभागार में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार के मुख्य वक्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष सीवील राइट सोसायटी चुरु ने बच्चों से कहा कि संस्कृत में कहावत है कि विद्यार्थी कुतम सुखम् और सुख है तो वह विद्यार्थी नहीं ये सोचकर पढ़ना है उन्होंने कहा कि प्यारे बच्चों लीक से हटकर बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर पढ़ना है और जिवन मे आगे बढ़ना है उन्होंने कहा कहा कि ज्यों हीं सुबह जल्दी चार से पांच बजे के बीच आप उठोगे तो सुबह सुबह दादाजी दादीजी मम्मी पापा कोई भी कहेगा बेटा पानी का लोटा देना और आप सुबह सुबह पानी का लोटा दादा दादीजी को दोगे तो निर्णय कालजै आशिष मिलेगी कि बेटा तेरा भला हो‌। तो ये आशिष हमारे जीवन में बहुत काम करती है और ये आशिष वोहीं व्यक्ति ले सकता है जो प्रातः जल्दी उठता है। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे से छः बजे तक सौ प्रतिशत दिमाग की उपस्थिति रहती है और छः से साढ़े सात बजे तक चालिस प्रतिशत दिमाग उपस्थित रहता है उसके बाद दिन में पच्चीस प्रतिशत दिमाग की उपस्थिति रहती है इसलिए सुबह की एक घंटा की पढ़ाई और दिन में चार घंटे की पढ़ाई एक बराबर होती है यानी कि सुबह चार गुना अधिक पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठकर कर पढ़ने की बात इसलिए कहता हूं कि सुबह चार से छः, दो घंटे घर पर पढ़कर आपको शाला आना है और हर रोज वो पाठ पढ़कर शाला आना है जो आज पढ़ाया जाना है इसके बाद सुबह का छः से साढ़े सात बजे तक का समय यानि डेढ़ घटा आपके पास फिर पड़ा है इस डेढ़ घंटे में आप बाथ रूम जाना, नहाना, खाना, स्कूल आना सारे काम तस्सली से कर सकते हो और लेट उठोगे तो भागम भाग बाथ रूम जाओगे “भागम भाग खाना खाओगे-भागम भाग शाला आवोगे तो इस भागम भाग में खाना खाने से पेट खराब हो जाता है पेट खराब होने से कब्ज़ हो जाती है और कब्ज़ होने से याददाश्त कम हो जाती है और याददाश्त कम होने से पढ़ाई में मन नहीं लगता है इसलिए प्रातः जल्दी उठकर सारे काम तस्सली से कर सकते हैं। इसलिए प्रातः जल्दी उठकर पढ़ना है। उन्होंने बच्चों को कहा कि जिनके घर में दुध दही का अभाव है उनको खास तौर से अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान मधु कंवल ने की। कार्यक्रम में अनील कुमार, सलेमुदिन, शशी बाला, आसिफ खान, राजेन्द्र घींटाला, तारामणी सैनी, देवेंद्र, मधु कुमारी आदि ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन सलेमुदिन ने किया।

Related Articles