[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाह समारोह एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण हेतु अति सराहनीय पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विवाह समारोह एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण हेतु अति सराहनीय पहल

ताल छापर से उठी नई क्रांति प्लास्टिक मुक्त व दहेज मुक्त विवाह बना प्रेरणा पुंज

ताल छापर : जब समाज पुरानी कुरीतियों में जकड़ा हो, तब कोई एक दीपक पूरे अंधकार को मिटा देता है। ऐसा ही ऐतिहासिक कार्य पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान दे रही राजस्थान की मुख्य एनजीओ नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी के संरक्षक, ताल छापर (चूरू) निवासी धनाराम प्रजापत ने अपनी पोती एवं महेंद्र कुमार प्रजापत की सुपुत्री भारती के विवाह को सामाजिक चेतना का यज्ञ बना दिया। पर्यावरण संरक्षण एवं मुक्ति धाम सेवा के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और लगन जगजाहिर है। इसी पावन मनोभाव से प्रेरित होकर उनके हृदय में यह सुंदर भाव जागृत हुआ कि विवाह जैसे मांगलिक अवसर को प्रकृति के ऋण से मुक्त रखा जाए। अपने बुद्धि-विवेक का परिचय देते हुए उन्होंने परिवार के साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त विवाह का संकल्प लिया।

यह निर्णय मात्र एक परिवार का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के प्रति हमारे दायित्व का स्मरण है। जब हम धरती को माँ कहते हैं, तो उसे प्लास्टिक के विष से बचाना भी हमारा ही धर्म है। इसी संकल्प के तहत पूरे आयोजन में एक भी प्लास्टिक का डिस्पोजल इस्तेमाल नहीं किया गया थर्माकोल व प्लास्टिक के दोने-पत्तल की जगह चीन माटी की प्लेट एवं स्टील की थालियों में भोजन परोसा गया जिससे हजारों किलो कचरा पर्यावरण में जाने से बच गया। यह देखकर हर मेहमान गद्गद था वहीं दूसरी ओर रतनगढ़ से आई बारात ने सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की। वर पक्ष की ओर से 1 रुपया भी नगदी नहीं लिया गया तथा किसी प्रकार की दहेज प्रथा नहीं हुई कन्यादान को ही सर्वोपरि मानकर बेटी को आशीर्वाद संग विदा किया गया।

छापर से चंद्र प्रकाश पेड़ीवाल ने बताया कि “धनाराम प्रजापत परिवार ने सिद्ध कर दिया कि संकल्प हो तो बदलाव संभव है। यह आयोजन सम्पूर्ण समाज के लिए प्रीत का संदेश है। आने वाले समय में हर घर, हर गांव इस व्यवस्था को समझे और अपने आयोजनों में लागू करे, तभी धरती बचेगी और बेटियों का मान बढ़ेगा समारोह में क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों ने शिरकत की।

नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल स्वामी व शंकरलाल सारस्वत ने धनाराम प्रजापत व साहजी परिवार को मंगलकामनाएं दी। समारोह में संस्था के जितेंद्र स्वामी, पार्थ सोनी, ओमप्रकाश गौस्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम सुरेखा, शिक्षक रमेश सुथार, सुजानगढ़ के पद्मश्री कन्हैया लाल सेठिया मरुदेश संस्थान के डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा, मुरारी पंडित, हीरालाल भोभरिया, बाबूलाल सरस्वा, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी पडिहारा के धनाराम प्रजापत, रिटायर्ड बैंक अधिकारी सत्यनारायण सारस्वत, चंचल दूधोरिया, जयप्रकाश सोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर सीता शर्मा, रणजीत मारोठिया, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरकचंद के पौत्र वीनित प्रजापत, प्रकाश काँटीवाल, राजस्थानी व हिंदी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गौरीशंकर भाऊक, सेवानिवत्ति पटवारी मांगीलाल माली, जयराम जांगिड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रवण कुमार माली, वरिष्ठ पशु चिकित्सा प्रदीप कुमार सोनी, बंटी रांकावत आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।

धनाराम ने इस कदम के पीछे अपने परिवार का संकल्प, गोविन्दराम सीमार साह परिवार से समन्वय व कस्बे के पर्यावरण संत स्वामी गीगदासजी की प्रेरणा का योगदान बताया।

Related Articles