बार काउंसिल चुनाव: बीदासर में शांतिपूर्ण मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह
बार काउंसिल चुनाव: बीदासर में शांतिपूर्ण मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह
बीदासर : बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव को लेकर क्षेत्र में जारी सरगर्मियों के बीच बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही अधिवक्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और पूरे दिन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्वक करते रहे। सहायक चुनाव अधिकारी रघुवीर भामू ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।
उन्होंने जानकारी दी कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। बीदासर में कुल 43 मतदाताओं में से 38 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जोधपुर स्थित मुख्यालय के निर्देशानुसार हर गतिविधि पर नजर रखी गई तथा पुलिस बल की तैनाती के चलते मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रही। कुल मिलाकर बीदासर में बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120634


