जेजेटी विश्वविद्यालय में 6 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू
AI, NEP-2020 और अकादमिक नवाचार पर होगा फोकस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जेजेटी विश्वविद्यालय में 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 6 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का शुभारंभ सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी सेल द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन थ्रोट एआई इंटीग्रेशन आउटकम बेस्ड एजुकेशन एंड एकेडमिक इनोवेशन” रखी गई है।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
उद्घाटन सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबडेवाल ने ऑनलाइन जुड़कर शुभकामनाएं दीं। वहीं, विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा से जुड़ने पर जोर दिया।
कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार ने संकाय सदस्यों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने ज्ञान को अपडेट करने के लिए प्रेरित किया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने दिया, जबकि कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
NEP-2020 और AI पर विशेषज्ञों के व्याख्यान
पहले दिन के सत्र में राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर की प्राचार्य डॉ. सुनीता पांडे ने NEP-2020 पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी संरचना और प्रभावों को उदाहरणों के साथ समझाया।
दूसरे सत्र में पोद्दार महाविद्यालय, सीकर के डॉ. विक्रम जाखड़ ने AI के उपयोग, लाभ और चुनौतियों पर जानकारी दी। वहीं, मोदी विद्या विहार झुंझुनूं के प्राचार्य विजय मसीह ने “Shishy (Mentee) in the Silicon Era” विषय पर व्याख्यान दिया।
110 से अधिक प्रतिभागी जुड़े
इस कार्यक्रम में कुल 110 संकाय सदस्य व शोधार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन मॉड से जुड़कर अपने ज्ञान का संवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ.कपिल जानू, डॉ. नीतिश गौतम, डॉ. अनंता शांडिल्य, डॉ. सविता संगवान, डॉ. धनेश कुमार मीणा, डॉ. शिवकुमार व सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. आरती पवार और डॉ. ज्योति सोनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2116087


