बि एस रोड उप डाकघर को यथावत रखने के लिए सांसद को क्षेत्र वासियों ने दिया पत्र
बि एस रोड उप डाकघर को यथावत रखने के लिए सांसद को क्षेत्र वासियों ने दिया पत्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर सर्वसमाज के व्यक्तियों ने चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वा को हस्ताक्षर कर एक पत्र दिया। सामाजिक कार्यकर्ता जमील चौहान ने बताया कि बागला स्कूल रोड पर डाक घर को यथावत रखने का हस्ताक्षर कर एक पत्र सांसद राहुल कसवा को दिया और मांग करते हुए कहा,यह डाकघर चूरू बागला स्कूल रोड के नाम से जाना जाता हैं ,यह काफी वर्षों से इसी स्थान पर है । हमें सूचना मिली है कि इसको अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित होना प्रस्तावित है। सफ़ेद घंटाघर, सातडा कालोनी, सुभाष चौक, गायत्री नगर, मोहल्ला तेलियान, मोहल्ला व्यापारीयान, चमनबास सहित करीब 20 वार्डों के बीच एक मात्र डाकघर है,इसमें करीब 5 पांच हज़ार इस क्षेत्र के खातेदार है, जिनमें बड़ी तादाद में सीनियर सिटीजन, महिलाओं सहित बालिकाएं है ।हमारी मांग यह कि इस डाकघर को यथा स्थान बांग्ला स्कूल रोड पर ही रखा जाए और खातेदारों की भावनाओं ध्यान रखा जाए । इस मौके पर पूर्व पार्षद ताराचंद बांठिया, कैलाश हरित, राजेंद्र शर्मा, संजय भाटी, ज़ाकिर झारीयावाला, सीताराम शर्मा, अखिलेश, संजय जैन, रमज़ान अली, मनोज कुमार, कुलदीप, नरेन्द्र कुमार, मंजू शर्मा, रंजना हरित, नेहा, शरीफ़ ओलाई, नोमान सैय्यद, इरफ़ान भाटी सहित सैकड़ो जनों के हस्ताक्षर का पत्र सांसद राहुल कस्वा को दिया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116061


