[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 लोग घायल:रतनगढ़ बाईपास पर हुआ हादसा, युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चूरू में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 लोग घायल:रतनगढ़ बाईपास पर हुआ हादसा, युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल

चूरू में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 लोग घायल:रतनगढ़ बाईपास पर हुआ हादसा, युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल

रतनगढ़ : चूरू में रतनगढ़ बाईपास पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तीनों घायल रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसा संगम चौराहा के पास हुआ। युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राइका ने घायलों को अपने निजी वाहन से जालान अस्पताल पहुंचाया।

जालान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रतनगढ़ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। घायलों की पहचान जेसनसर निवासी 38 वर्षीय रामनिवास, 35 वर्षीय एसबी नाथ और लूणकरणसर निवासी 30 वर्षीय रामसिंह के रूप में हुई है। तीनों का इलाज डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77