एनएच-52 पर बेकाबू पिकअप पलटी, 10 लोग घायल:रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती, मालासी दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा
एनएच-52 पर बेकाबू पिकअप पलटी, 10 लोग घायल:रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती, मालासी दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा
जाजोद : जाजोद में एनएच-52 पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा लाखनी मोड़ के पास उस समय हुआ, जब सभी यात्री मालासी दर्शन कर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। एएसआई अमरसिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2111354

