जाजोद थाना पुलिस ने गाड़ी लूट के दो आरोपीयों को किया बापर्दा गिरफ्तार : वाहन मालिक ही निकला लूट का मास्टरमाइंड
मालिक ने करीब ढाई वर्ष पूर्व कर दिया था गाड़ी का बेचान, जाजोद पुलिस ने एक माह बाद किया खुलासा, एक फरार
जाजोद : जाजोद पुलिस ने एक माह पूर्व हुई इटियोस गाड़ी लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस लूट का मास्टरमाइंड स्वयं वाहन का मालिक ही था, जिसने करीब ढाई वर्ष पूर्व गाड़ी बेच दी थी। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि ज्ञानपुरा निवासी अशोक कुमार दूधवाल (35) ने 22 मार्च 2026 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अशोक अपनी टोयोटा इटियोस गाड़ी से रात करीब 8:30 बजे घर लौट रहे थे। मलिकपुर से गुजरते समय निजी स्कूल के पास पीछे से आई एक क्रेटा गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। क्रेटा से उतरे तीन लोगों में से एक ने हथियार दिखाकर अशोक को गाड़ी से उतरने पर मजबूर किया। एक आरोपी अशोक की इटियोस गाड़ी लेकर मलिकपुर की ओर चला गया, जबकि अन्य दो आरोपी अपनी क्रेटा गाड़ी में उसका पीछा करते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने मलिकपुर, ठीकरिया, शाहपुरा, खाटूश्यामजी, दातारामगढ़ और मगनपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता और मानवीय स्रोतों से जांच की। पुलिस ने चोमू पुरोहितान निवासी कृष्ण कुमार नायक (24) पुत्र धर्मेंद्र और भरतावर सिंह की ढाणी तन आभावास हाल निवासी महरवान कॉलोनी चोमू पुरोहितान निवासी महेंद्र महला (26) पुत्र समंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त परेड भी करवाई जाएगी। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुशील शर्मा की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल चंद्रभान, संतोष कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार और महेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2111344

