[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में 5 मई को रक्तदान-चिकित्सा परामर्श शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी में 5 मई को रक्तदान-चिकित्सा परामर्श शिविर

शिविर का पोस्टर का विमोचन किया, डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि पर होगा आयोजन

जाजोद : ग्राम पंचायत लाखनी में 5 मई को एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर अम्बेडकर भवन लाखनी में होगा। आयोजक कर्नल एलसी वर्मा और अजय लोहमरोड़ ने बताया कि शिविर में धायल हॉस्पिटल के फिजिशियन, स्त्रीरोग और हड्डीरोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। रक्तदान शिविर 5 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। गुरुजी के पिता सुवालाल लोहमरोड़ ने आम जनता से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। हाल ही में शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान अजय लोहमरोड़, आशुतोष, सानिया, मेघा, समता दल के अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल, महावीर और धायल हॉस्पिटल की टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles