पाटन में कांग्रेस की ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ बैठक:विधायक सुरेश मोदी बोले- निकाय चुनाव टालना लोकतंत्र पर प्रहार, अधिकारों का हनन कर रही सरकार
पाटन में कांग्रेस की 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' बैठक:विधायक सुरेश मोदी बोले- निकाय चुनाव टालना लोकतंत्र पर प्रहार, अधिकारों का हनन कर रही सरकार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
पाटन : पाटन कस्बे में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ‘संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमकाथाना और पाटन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा- पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों को बार-बार टालना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने इसे जनता के अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
घर-घर जाकर संगठन मजबूत करने पर जोर
विधायक मोदी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है और इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना जरूरी है।
जिला अध्यक्ष ने एकजुटता पर दिया जोर
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसीया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन में एकजुटता बनाए रखने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
गांव-गांव तक बैठकें करने का निर्णय
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए। यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में गांव-गांव और वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को और सुदृढ़ किया जाएगा।
इस दौरान ओबीसी प्रकोष्ठ के रामकुमार यादव, गुरदयाल वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नूरुद्दीन खान, ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी, मालाराम वर्मा, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, दिनेश यादव, धर्मपाल यादव, रामजीलाल सैनी, मुकेश सरपंच, सतबीर यादव, महावीर गुर्जर, श्रीराम यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109352


