पंच गौरव प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पंच गौरव प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
सीकर : रा.उ.मा.वि. कानडा की ढाणी (सकराय) में जिला प्रशासन सीकर के तत्वावधान में आयोजित “पंच गौरव प्रतियोगिता” का पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम स्थान, संजना ने द्वितीय स्थान तथा निकिता एवं कृष्ण ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार राड ने विद्यार्थियों के उत्साह, समर्पण एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि “पंच गौरव” थीम एक जिला, एक उत्पाद, एक पहचान, एक खेल, एक पर्यटन स्थल एवं एक फसल पर आधारित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपने जिले की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक विरासत से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109248