[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पहली बार RIRS तकनीक से लेज़र द्वारा किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पहली बार RIRS तकनीक से लेज़र द्वारा किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन

चूरू में पहली बार RIRS तकनीक से लेज़र द्वारा किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिले के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पंखा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहली बार अत्याधुनिक Retrograde Intrarenal Surgery (RIRS) तकनीक के माध्यम से लेज़र द्वारा किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन किया गया। यह जटिल सर्जरी ग्राम देराजसर निवासी युवक कन्हैयालाल पर सफलतापूर्वक की गई, जिसे अनुभवी यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि गौड एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया।

बिना चीरे के आधुनिक सर्जरी

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनोहर भाटिया ने बताया कि RIRS तकनीक एक अत्याधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें बिना किसी बड़े चीरे के प्राकृतिक मार्ग से सर्जरी की जाती है। इससे मरीज को कम दर्द, न्यूनतम रक्तस्राव और शीघ्र रिकवरी का लाभ मिलता है।

डॉ. रवि गौड ने जानकारी दी कि इस तकनीक के जरिए किडनी के अंदर कठिन स्थानों पर मौजूद पथरी को भी सुरक्षित और प्रभावी तरीके से हटाया जा सकता है, जो पारंपरिक सर्जरी में चुनौतीपूर्ण होता है।

आयुष्मान योजना में नि:शुल्क उपचार

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूर्णत: नि:शुल्क किया गया। अस्पताल में हार्ट स्टेंटिंग, किडनी व प्रोस्टेट से संबंधित यूरोलॉजी ऑपरेशन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, डायलिसिस, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ पात्र मरीजों को योजना के तहत मिल रहा है।

24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाएं

अस्पताल में नियमित ओपीडी के साथ-साथ आपातकालीन सर्जरी एवं गंभीर मरीजों के लिए 24×7 सेवाएं, आईसीयू, वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम

चूरू जिले में पहली बार इस तकनीक से सफल ऑपरेशन होना चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे स्थानीय मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें जिले में ही आधुनिक व उन्नत उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रही है।

Related Articles