[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में भामाशाहों का सहयोग: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 269 विद्यार्थियों को कराया गया श्रीकृष्ण भोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में भामाशाहों का सहयोग: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 269 विद्यार्थियों को कराया गया श्रीकृष्ण भोग

जसरापुर में भामाशाहों का सहयोग: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 269 विद्यार्थियों को कराया गया श्रीकृष्ण भोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में बुधवार को श्रीकृष्ण भोग योजना के तहत विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के सभी 269 विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण भोग कराया गया।श्रीकृष्ण भोग योजना के अंतर्गत भामाशाह अपने विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या धार्मिक अवसरों पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं। इस योजना का उद्देश्य मिड डे मील के माध्यम से समाज की भागीदारी बढ़ाना और बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर भामाशाह पुरुषोत्तमलाल केजड़ीवाल मुंबई, रामेश्वरलाल केजड़ीवाल मुंबई एवं जितेंद्र केजड़ीवाल मुंबई के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए विशेष श्रीकृष्ण भोग तैयार करवाया गया। मिड डे मील में बच्चों को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ व्यंजन उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया।प्रधानाचार्या संतोष काजला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज व शिक्षा के बीच जुड़ाव मजबूत होता है। उन्होंने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने खुशी के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तमलाल केजड़ीवाल, रामेश्वरलाल केजड़ीवाल, जितेंद्र केजड़ीवाल, मुन्नी देवी, कृष्णा देवी, आरिका देवी, प्रिंसिपल संतोष काजला, पवन कुमार गुप्ता, शिवकुमार सुरेलिया, रमाकांत पुजारी, छगनलाल शर्मा, आशीष केडिया, रामचंद्र गुर्जर, परमेश्वरलाल चनेजा, जितेंद्र कुमावत, करण सिंह, विनोद शर्मा, निर्मला सिहाग, मंजू कुमारी, विजयाकुमारी, पूजा जय ,मूलचंद गुर्जर, कविता, लोकेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles