[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: आठवें दिन चार मुकाबले, हांसलसर ने उदावास को 53 रनों से हराया, दो मैच जीते; सूरजगढ़ और बड़ाऊ ने भी मुकाबले जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: आठवें दिन चार मुकाबले, हांसलसर ने उदावास को 53 रनों से हराया, दो मैच जीते; सूरजगढ़ और बड़ाऊ ने भी मुकाबले जीते

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: आठवें दिन चार मुकाबले, हांसलसर ने उदावास को 53 रनों से हराया, दो मैच जीते; सूरजगढ़ और बड़ाऊ ने भी मुकाबले जीते

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव स्थित शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन चार मुकाबले खेले गए।

आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहले मुकाबले में हांसलसर और उदावास के बीच मैच खेला गया। हांसलसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट पर 92 रन बनाए। जवाब में उदावास की टीम 8 ओवर में 7 विकेट पर 39 रन ही बना सकी। हांसलसर ने यह मुकाबला 53 रनों से जीत लिया।दूसरे मुकाबले में सूरजगढ़ और हीरवा आमने-सामने रहे। सूरजगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हीरवा की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। सूरजगढ़ ने 14 रनों से जीत दर्ज की।
तीसरे मुकाबले में हांसलसर और सूरजगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। हांसलसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 70 रन बनाए। जवाब में सूरजगढ़ की टीम 8 ओवर में 7 विकेट पर 64 रन ही बना सकी। हांसलसर ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया।चौथे मुकाबले में किठाना और बड़ाऊ के बीच मैच खेला गया। किठाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में बड़ाऊ की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 64 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर रामेश्वरलाल केजड़ीवाल, जितेंद्र केजड़ीवाल, शिवकुमार सुरेलिया, जगदीश प्रसाद जांगिड़, राजकुमार सिंह निर्वाण, छगनलाल शर्मा, सांवतराम जांगिड़, राजेश जलेन्द्रा, सुरेंद्र जांगिड़, ओमप्रकाश सिराधना, सुरेश सैनी, सिद्धार्थ शर्मा, सलीम चोपदार, सुंदरलाल सेडूका, जितेंद्र कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles