जाजोद में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई
डीजे के साथ निकली रैली, बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के वार्ड नंबर 7 में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। रामकिशन सोलंकी और हितेश जाजोद ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में डीजे के साथ एक रैली निकाली गई।
यह रैली कई वार्डों से होकर गुजरी, जहां पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान डीजे पर बाबा साहेब के जीवन और विचारों से जुड़े गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। ‘जय भीम’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जोशपूर्ण बन गया।
महेन्द्र वर्मा ने इस मौके पर बाबा साहेब के जीवन से शिक्षा लेने और उसे अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान महेन्द्र वर्मा, रामकिशन ढेणवाल, कमल सोलंकी, मंगलचंद, कमलेश अंकुर, अभिषेक ढेणवाल, विजय अंकुर, देवीलाल कटारिया, रजनीश और ललित वर्मा सहित कई महिला-पुरुष और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210526


