[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी अंबेडकर जयंती मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान:विधायक भगवानाराम ने मूर्ति और लाइब्रेरी खुलवाने का आश्वासन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी अंबेडकर जयंती मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान:विधायक भगवानाराम ने मूर्ति और लाइब्रेरी खुलवाने का आश्वासन दिया

उदयपुरवाटी अंबेडकर जयंती मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान:विधायक भगवानाराम ने मूर्ति और लाइब्रेरी खुलवाने का आश्वासन दिया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में विभिन्न स्थानों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें मेधावी स्टूडेंट्स और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

विधायक कोटे से मूर्ति स्थापना और लाइब्रेरी का आश्वासन

सात बत्ती के निकट अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक भगवानाराम सैनी ने संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और दायित्वों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने अपने विधायक कोटे से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करवाने और एक लाइब्रेरी खुलवाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, यतेंद्र सैनी, कांग्रेसी नेता रामकरण सैनी, हंसा वर्मा, संदीप जीनगर, शिव प्रसाद चेजारा और अब्दुल अजीज कच्छावा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। अजय तसीड़, एडवोकेट श्रवण सैनी, गोविंद वाल्मिकी, सुशील सैनी, राधेश्याम रचेता और अमन नायक भी उपस्थित रहे।

मेधावी स्टूडेंट्स का भी सम्मान किया।
मेधावी स्टूडेंट्स का भी सम्मान किया।

अंबेडकर भवन में नगर पालिका के सौजन्य से एक अन्य कार्यक्रम हुआ। यहां पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर बात की। तहसीलदार जेआर कुड़ी, थाना प्रभारी रामपाल मीना, तेजस छीपा, घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, दलीप असवाल, छाजूराम डिग्रवाल, अमित कच्छावा, श्यामलाल असवाल, मोहनलाल तानान, त्रिलोक जाखड़, नरेंद्र ढेनवाल, सीताराम जांगिड़, शिंभू सैनी, मदनलाल रांगेरा, श्यामलाल कड़वासरा, किसान नेता धन्नाराम सैनी और जितेंद्र राठी सहित कई लोग इस अवसर पर मौजूद थे।

शाकंभरी रोड स्थित आनंद श्री चेतना केंद्र पर लोकेश सिंह शेखावत के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. मोहनलाल छिपा, प्रो. प्रीति जोशी, साध्वी योग श्री नाथ, प्रो. गोविंद शुक्ला, डॉ. जनक सिंह मीना और विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. चंद्रकांत गौतम, गिरधारी लाल राठी, प्रभु दयाल सैनी, मदन लाल सैनी, रामदेव जांगिड़, गंगाराम मौर्य, मोती लाल सैनी और डॉ. अनिमेष गुप्ता सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles