चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी:अभिभाषक संघ ने कोर्ट परिसर में पुष्प अर्पित किए, योगदान को याद किया
चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी:अभिभाषक संघ ने कोर्ट परिसर में पुष्प अर्पित किए, योगदान को याद किया
चिड़ावा : चिड़ावा में अभिभाषक संघ चिड़ावा ने मंगलवार को न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष विजय गुरावा ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) मोहनलाल बेड़ी थे। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर और महात्मा फुले की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह, शिशराम बोला, शिशराम झाझड़िया, बार अध्यक्ष विजय गुरावा, विजय डाबला, सचिव गिरधारी लाल सोनी, लोकेश शर्मा और नवीन झाझड़िया ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान पर बात की।
जयंती समारोह में वेदप्रकाश सिहाग, नरेश कल्याण, रौनक हलवान, टैक्स बार अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, ओमप्रकाश माहिच, बीर प्रकाश झाझड़िया, प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनिवास, निहाल सिंह, सुमेर धनखड़, अरुण पाटिल, दर्शन लामोरिया, दीपक शर्मा, दीपक स्वामी, भीम सिंह सैनी, राकेश आर्य, ओमप्रकाश डांगी सहित कोर्ट परिसर के स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्ट भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2096256


