[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI ने राजस्थान विश्वविद्यालय का नया इकाई प्रभारी नियुक्त किया:नीमकाथाना के विजयपाल कुड़ी को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

NSUI ने राजस्थान विश्वविद्यालय का नया इकाई प्रभारी नियुक्त किया:नीमकाथाना के विजयपाल कुड़ी को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

NSUI ने राजस्थान विश्वविद्यालय का नया इकाई प्रभारी नियुक्त किया:नीमकाथाना के विजयपाल कुड़ी को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : NSUI ने राजस्थान विश्वविद्यालय के लिए नए इकाई प्रभारी की घोषणा की है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर छात्रनेता विजयपाल कुड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजयपाल कुड़ी नीमकाथाना क्षेत्र के निवासी हैं। वे पिछले कई वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं।

कुड़ी ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति का गठन कर विभिन्न स्थानों पर आंदोलन भी किए।

विश्वविद्यालय में पिछले करीब पांच वर्षों से विजयपाल कुड़ी छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और छात्रों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए NSUI नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

नवनियुक्त इकाई प्रभारी विजयपाल कुड़ी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

Related Articles