नेछवा में मोरों की मौत जारी:11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक और मोर मरा
नेछवा में मोरों की मौत जारी:11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक और मोर मरा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नेछवा : नेछवा कस्बे में बिजली तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक और मोर की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों और पशु प्रेमियों में रोष है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार खुले और झूलते बिजली तारों के कारण मोरों सहित अन्य पक्षियों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या के बारे में बिजली विभाग को कई बार सूचित किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइनों की मरम्मत और रखरखाव किया जाता, तो इन पक्षियों की जान बचाई जा सकती थी।
ग्रामीणों और पशु प्रेमियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खुले एवं खतरनाक विद्युत तारों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2095140


