चूरू-सादुलपुर : होटल में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ी खबर : एक युवक व दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
पुलिस ने VIP होटल पर मारी रेड:अनैतिक कार्य करने वाली दो महिला और एक दलाल गिरफ्तार
चूरू-सादुलपुर: पुलिस ने कस्बे के बस स्टैंड स्थित होटल में शुक्रवार देर शाम को अनैतिक काम करते एक युवक व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नरेंद्र नागर आरपीएस द्वारा की गई। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि सूचना पर बस स्टैंड के पास स्थित होटल में दबिश देकर सुनील (38) पुत्र सूरत सिंह सैनी निवासी डोगरान मोहल्ला गुरूद्वारा के पास हिसार (हरियाणा) व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। होटल संचालक बनवारीलाल की तलाश की जा रही है।
थाना में दर्ज मामले को लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में सिपाही संदीप कुमार, नवीन कुमार, सचिन कुमार, सुनिता शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040218


