खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 26वें दिन जारी: मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा आक्रोश, आज धरना स्थल पर मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 26वें दिन जारी: मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा आक्रोश, आज धरना स्थल पर मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जन सेवा समिति खेतड़ी के तत्वावधान में कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 26वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन तेज हो गया है।
समिति का कहना है कि 19 मार्च 2026 से लगातार एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
धरना भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट को हटाने, घरों के सामने बनाई गई दीवार हटाने तथा नगर पालिका क्षेत्र में जंगली जानवरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। गोकुलचंद सैनी ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 11 बजे धरना स्थल पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आमजन से उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।
धरने में अरुण पारीक (अधिवक्ता), गोकुल चंद सैनी, चंदगीराम सैनी, श्याम सिंह चौहान, रोहताश कुमार सैनी, जुगल किशोर सैनी, विमल कुमार सैनी, अध्यक्ष किरण कुमार जांगिड़, राजेश सांखला, ग्यारसी लाल सैनी, पंकज सैनी, अरविंद सिंह निर्वाण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094996

