मैं तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म कर दूंगा:पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, पति ने खोला साजिश का राज
मैं तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म कर दूंगा:पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, पति ने खोला साजिश का राज
सिद्धमुख : चूरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से कोर्ट में प्रस्तुत परिवाद के आधार पर सिद्धमुख पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति को दो मोबाइल नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को हिसार निवासी बताते हुए पहले अपशब्द कहे और फिर रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा, “मैं तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म कर दूंगा।” इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास मौजूद बताई गई है।
पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से उक्त व्यक्ति के संपर्क में है और दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची है, ताकि वे साथ रह सकें।
इतना ही नहीं, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से भी उस पर दबाव बनाया जा रहा था। पहले भी उसे झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया था।
पीड़ित ने पहले पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब सिद्धमुख थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094887


