[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

108 एंबुलेंस का टायर फटा, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी:हार्ट रोगी को बीकानेर ले जाते समय मेगा हाईवे पर हादसा, सभी सुरक्षित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

108 एंबुलेंस का टायर फटा, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी:हार्ट रोगी को बीकानेर ले जाते समय मेगा हाईवे पर हादसा, सभी सुरक्षित

108 एंबुलेंस का टायर फटा, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी:हार्ट रोगी को बीकानेर ले जाते समय मेगा हाईवे पर हादसा, सभी सुरक्षित

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में संगम चौराहे के पास मेगा हाईवे पर एक 108 एंबुलेंस का टायर फटने से वहीं पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार हृदय रोगी और उनके परिजनों को कोई चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, चूरू के डीबी अस्पताल से रामदेवाराम (70) को हृदय संबंधी परेशानी के चलते देर रात बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। उन्हें 108 एंबुलेंस से बीकानेर ले जाया जा रहा था।

हादसे के वक्त एंबुलेंस को पायलट विनोद कुमार चला रहे थे। इसमें ईएमटी बीरमाराम के साथ रोगी के पुत्र और पुत्रवधू भी सवार थे। देर रात एंबुलेंस जैसे ही रतनगढ़ का संगम चौराहा पार कर बीकानेर रोड पर आई, उसका एक टायर फट गया। टायर फटने से एंबुलेंस का स्टीयरिंग फेल हो गया और वह नेशनल हाइवे की सर्विस रोड के डिवाइडर पर चढ़कर बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद रतनगढ़ के जिला जालान अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर रोगी को बीकानेर भेजा गया।

Related Articles