“इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू की, जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न”
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर रैली का करेंगे स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय जयपुर रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी की जनरल बॉडी की मीटिंग, हाजी याकूब थीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी तादाद में, समाज की फ़िक्र रखने वालों ने शिरकत की और अपने अपने विचार पेश किए। 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले, कौम के बच्चों को सम्मानित किया जाने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की तारीख 10 मई, 2026 तय करने के साथ ही, यह भी तय किया गया कि, इस बार पूरी चूरू तहसील के बच्चों को सम्मानित किया जावे और minimum Cut off 90% रखी जाए। इस काम को अंजाम देने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रिन्सिपल आरिफ खान को प्रभारी बनाया गया। कमेटी ने यह भी तय किया कि इस साल एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, इस हेतु एक संपादक मंडल का अलग से गठन किया गया।
इसके अलावा, 14 अप्रैल को, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकलने वाली रैली का एक पॉइंट पर स्वागत किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जो कि डॉ एफ एच गोरी की अगुवाई में किया जाएगा। ओर, संगठन का विस्तार किए जाने का भी निर्णय लिया गया। जिसमें संगठन के अध्यक्ष शौकत अली खान रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर, अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी,डॉक्टर एफ एच गोरी सीनियर फिजिशियन, नूर मोहम्मद खान रिटायर्ड आबकारी अधिकारी, आरिफ खान प्रिंसिपल, नजीर मोहम्मद खान रिटायर्ड प्रिंसिपल, भवरु खान रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी, मोहम्मद वसीम अली, हबीब खान, आरिफ खान ए बी एस, आबिद खान, समीर खान, कैप्टन जसवंत खान, एईएन आसिफ खान, अनीस मोहम्मद खान, मोहम्मद रशिद खान मोयल शिक्षाविद, सदीक खान शिक्षाविद, रियाज अली एईएन, हबीब डायर, मोहम्मद अली पठान, सलीम खान डीलर, आवेश कुरैशी ,अयूब खान गोड, उस्मान अंसारी, मुफ्ती इरशाद कासमी आदि उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किये।बैठक का सफल संचालन आरिफ खान प्रिंसिपल ने किया। हाजी याकूब थीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094041


