नेताजी भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई
नेताजी भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई
नवलगढ़ : स्थानीय नेताजी भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती नेताजी भोला राम सैनी स्मृति सेवा संस्थान, नवलगढ़ के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व समाज व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट नवलगढ़ के सदस्यों ने भाग लेकर महापुरुषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन निठारवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब नबी आजाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में महेश बसावतिया, दीपचंद पंवार, सुरेन्द्र सैनी, बलदेव सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा महात्मा फुले द्वारा लिखित पुस्तक गुलाम गिरी का वितरण किया गया। संस्थान संरक्षक इंजीनियर मूलचंद सैनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि महात्मा फुले के मानव हितैषी विचारों को अपनाकर समाज सेवा का संकल्प लें।
वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले और महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है। साथ ही, फुले दम्पति को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संस्थान अध्यक्ष राधेश्याम सैनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094041


