कड़वासर गाँव में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया
कड़वासर गाँव में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कड़वासर ग्राम में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम किया गया l मुख्य उद्बोधन जयपुर प्रांत के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख बजरंग लाल ने बताया कि पृथ्वी हमारी माता है हम उसके पुत्र हैं lआज के इस वातावरण में हमें भूमि के सुपोषण को बढाना अति आवश्यक है l इसके लिए खेती करते समय हमें जैविक खाद का उपयोग ही करना चाहिए तथा भूमि को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिएl
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रेवत सिंह ने ने बताया कि हमें प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए तभी हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं l कार्यक्रम के बाद उपस्थित ग्रामीण जनों को संकल्प दिलाया गया तथा इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पवन दाधीच अशोक दाधीच संदीप महरौलिया हरिराम सैनी नितेश मुहाल रतन लाल भागचंद तथा गांव के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093802


