खेतड़ी में सूने मकान से गहने और नगदी चोरी:जयपुर गया था परिवार, 26 दिन बाद लौटा तो टूटे मिले ताले
खेतड़ी में सूने मकान से गहने और नगदी चोरी:जयपुर गया था परिवार, 26 दिन बाद लौटा तो टूटे मिले ताले
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में एक सूने मकान से लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में खेतड़ी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जयपुर गया था परिवार
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया-वार्ड नंबर 10 निवासी विष्णु कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शर्मा के अनुसार, वह 13 मार्च 2026 को परिवार सहित अपना मकान बंद कर जयपुर गए थे। लगभग 26 दिन बाद भतीजे की मृत्यु के कारण वे खेतड़ी लौटे।
कमरों के टूटे मिले ताले
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था और अंदर चौक में जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। लोहे की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और संदूक से कपड़े बाहर बिखरे पड़े थे। जांच करने पर घर से सोना-चांदी के गहने और दो लाख रुपए नगद गायब मिले। विष्णु कुमार शर्मा ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
थानाधिकारी मोहनलाल ने पुष्टि की कि मकान सूना देखकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्ध लोगों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093751


