नवलगढ़ में मेधावी छात्रों का सम्मान:पूर्व प्रधानाचार्य की स्मृति में महर्षि अंगिरा सेवा समिति सभागार में आयोजन
नवलगढ़ में मेधावी छात्रों का सम्मान:पूर्व प्रधानाचार्य की स्मृति में महर्षि अंगिरा सेवा समिति सभागार में आयोजन
नवलगढ़ : महर्षि अंगिरा सेवा समिति के सभागार में शिक्षाविद् और पूर्व प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह की पुण्य स्मृति में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की, जबकि प्रोफेसर एमसी मालू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम, ठाकुर आनंद सिंह शेखावत और मेजर डीपी शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षाविदों, समाजसेवियों और नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने घनश्याम सिंह को एक आदर्श, विनम्र और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया, जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह में सत्र 2024–25 और 2025–26 के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे सम्मान से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। इसी क्रम में, विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति ने स्वच्छता अभियान के तहत स्व. घनश्याम सिंह के पांचों बेटों का अभिनंदन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093751


