‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक कदम:जिलाध्यक्ष बोलीं- 33% आरक्षण से बदलेगी राजनीति की तस्वीर
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक कदम:जिलाध्यक्ष बोलीं- 33% आरक्षण से बदलेगी राजनीति की तस्वीर
झुंझुनूं : झुंझुनूं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने रविवार दोपहर चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण प्रक्रिया का केंद्र बनाएगा।
कुल्हरी ने जोर देकर कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। उन्होंने इसे सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए कहा कि महिला नेतृत्व ही विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने जनधन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खुलने से वित्तीय समावेशन मजबूत हुआ है।
हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि यह अधिनियम देश को नई दिशा देगा और महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी प्रदान करेगा, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के हित के इस कार्य में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में कांग्रेस ने अपनी राजनीति के कारण इस अधिनियम को रोका था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इसे लागू कर एक ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने भी भाजपा को महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए “डबल इंजन सरकार” की सराहना की। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093752


