जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: श्री मेटालिक्स ने गोवला को 47 रनों से हराया, इकराम मलसीसर के 137 रन, मैन ऑफ द मैच बने
जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: श्री मेटालिक्स ने गोवला को 47 रनों से हराया, इकराम मलसीसर के 137 रन, मैन ऑफ द मैच बने
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : ग्राम पंचायत जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन चार मुकाबले खेले गए।
आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहले मुकाबले में श्री मेटालिक्स और गोवला के बीच खेला गया। श्री मेटालिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में बिना विकेट खोए 144 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोवला क्रिकेट क्लब की टीम 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी और श्री मेटालिक्स ने यह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया।
इकराम मलसीसर ने शानदार 137 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया, वहीं विवेक शर्मा जसरापुर ने उनका अच्छा साथ निभाया।दूसरा मुकाबला गोकल का वास और सिंघाना के बीच खेला गया। गोकल का वास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 33 रन बनाए। जवाब में सिंघाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट खोए मात्र 2.1 ओवर में 36 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।
तीसरा मुकाबला झुंझुनूं और सोलाना के बीच खेला गया, जिसमें झुंझुनूं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जवाब में सोलाना की टीम 9 विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी और झुंझुनूं ने यह मुकाबला 97 रनों से जीत लिया।चौथा मुकाबला सेकंड राउंड में झुंझुनूं और सिंघाना के बीच खेला गया। झुंझुनूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंघाना की टीम 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी और झुंझुनूं ने 80 रनों से जीत दर्ज की।
इस दौरान शिवकुमार सुरेलिया, आशुतोष शर्मा, छगनलाल शर्मा, झंडूराम गुर्जर, गिरधारीलाल पुजारी, सांवतराम जांगिड़, शंकरलाल बोहरा, सुरेश सैनी, सुरेंद्र जांगिड़, रतनलाल कुमावत, जितेंद्र कुमावत, हनीफ चोपदार, राजेश जलेन्द्रा सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093827


