[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गनेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:204 यूनिट ब्लड इकट्ठा, डोनर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

गनेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:204 यूनिट ब्लड इकट्ठा, डोनर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

गनेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:204 यूनिट ब्लड इकट्ठा, डोनर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

नेछवा : नेछवा कस्बे के ग्राम गनेड़ी में रविवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 204 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का उद्घाटन महावीर जति महाराज गाड़ोदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सुबह से ही युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रयास गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।

रक्तदान से पहले डॉक्टरों ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और केवल पात्र पाए गए व्यक्तियों को ही रक्तदान करने की अनुमति दी गई। पहली बार रक्तदान करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मेरा रक्त किसी का जीवन बचा सकता है।”

कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महावीरजती महाराज, रामप्रपन्नाचार्य महाराज, सुरेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य कपिल शर्मा, मुकेश सांखला, प्रदीप कुमावत, ताराचंद तंवर, कैप्टन अयूब खान और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles