[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 22 महिलाओं ने की RLP जॉइन:कहा- बेनीवाल के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा; अंबेडकर जयंती पर होगा रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 22 महिलाओं ने की RLP जॉइन:कहा- बेनीवाल के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा; अंबेडकर जयंती पर होगा रक्तदान शिविर

सीकर में 22 महिलाओं ने की RLP जॉइन:कहा- बेनीवाल के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा; अंबेडकर जयंती पर होगा रक्तदान शिविर

सीकर : सीकर जिलेभर में आज कई कार्यक्रम हुए। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर ने सेवा गांव में अंबेडकर जयंती पर लगने वाले रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया। सीकर शहर की 22 महिलाओं ने आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। वन क्षेत्र हर्ष पर्वत पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, सीकर जिले में राजीविका से जुड़ी महिलाएं चीफ सेक्रेटरी से VC के जरिए मिलेनियर दीदी संवाद कार्यक्रम से जुड़ीं।

ग्राम पंचायत सेवा की चुडोली ढाणी में सीकर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश झीगर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। झीगर ने कहा कि रक्तदान युवाओं में स्फूर्ति को बढ़ाता है। इस मोके पर अभिषेक जाटोलिया, रामलाल रोहलण, विकास मौर्य, सुल्तान, रणजीत बडारिया, कृष्ण जाखड़ आदि मौजूद थे।

महिलाओं ने ली RLP की सदस्यता आज सीकर में 22 महिलाओं शक्ति ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने कहा कि महिला अधिकारों की सशक्त आवाज उठाने वाले नेता हनुमान बेनीवाल की विचारधारा से प्रेरित होकर आज सीकर में पार्टी का दामन थामा है। RLP सीकर जिला प्रभारी विकास पचार ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर महिला शक्ति को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीकर में मंजू गोरा, संगीता रुल्यानी, विमला लून, गंगा देवी, सजना बिजारणियां, विमला बानूड़ा, भगवानी देवी, मीनू देवी, बनारसी देवी, निकिता, संतोष, ममता, रेखा देवी, अनीता गोरा, सावित्री देवी, अरुणा कुमारी, छोट्टी देवी, सावित्री ढाका, मंजू देवी, संजू पालवास, प्रमिला, नानी ने RLP ज्वाॅइन की है।

हर्ष पहाड़ी पर सफाई अभियान स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर्ष वन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित देवंदा समेत कई लोगों ने हर्ष वन क्षेत्र को स्वच्छ, हरा-भरा तथा प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए श्रमदान किया।

10 लखपति दीदियों ने चीफ सेक्रेटरी से VC की

सीकर में राजीविका से जुड़ी मिलेनियर दीदी संवाद कार्यक्रम हुआ। पिपराली पंचायत समिति में VC के जरिए कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं और लखपति दीदियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास ने सीधे महिलाओं से संवाद किया। चीफ सेक्रेटरी ने महिलाओं से आजीविका कार्यों और आय वृद्धि के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर और स्वरोजगार के नए अवसर तलाश कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज की आर्थिक प्राेग्रेस में सहयोग कर सकती हैं।

संवाद कार्यक्रम में सीकर जिले की महिलाओं ने नवाचारों से मिलेनियर दीदी बनने के सफर के बारे में बताया। इस अवसर पर राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक अर्चना मौर्य व जिला प्रबंधक अनुराग स्वामी भी उपस्थित रहे।

सीकर की लखपति दीदियां कमलेश कुमारी: हर्बल साबुन निर्माण, बिमला कंवर: आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण, रजनी देवी: कैंटीन संचालन, माया वर्मा: प्राकृतिक खेती (Natural Farming) दीपा: शेखावाटी परिधान निर्माण।

Related Articles