[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 4 बीघा खेत में लगी आग:किसान बोला-गेहूं की फसल जली, बिजली के तार से हुआ शॉर्ट सर्किट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 4 बीघा खेत में लगी आग:किसान बोला-गेहूं की फसल जली, बिजली के तार से हुआ शॉर्ट सर्किट

सरदारशहर में 4 बीघा खेत में लगी आग:किसान बोला-गेहूं की फसल जली, बिजली के तार से हुआ शॉर्ट सर्किट

सरदारशहर : सरदारशहर के मालसर गांव में रविवार दोपहर 11 हजार केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रामनिवास भूकर ने बताया-घटना में किसान बीरबलराम भूकर के खेत में खड़ी करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर करीब 12 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई। चिंगारी सूखी गेहूं की फसल पर गिरते ही आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

तुरंत प्रभाव से आग पर पाया काबू

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से खेत में घेरा (फायर ब्रेक) बनाकर आग को आगे बढ़ने से रोका। ग्रामीणों के त्वरित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें सुरक्षित बच गईं।

पटवारी को दी सूचना

घटना की जानकारी रामनिवास भूकर ने दी। उन्होंने बताया कि आगजनी से हुए नुकसान के आकलन के लिए भानीपुरा तहसीलदार और संबंधित पटवारी को सूचित कर दिया गया है। उनके मौके पर पहुंचने के बाद नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

आग बुझाने के प्रयासों में रंगाईसर के सुरेश सारण, राजू शर्मा, सुखवीर हरियाणा, मालसर के मनीराम भादू, डूगरराम नायक, भंवरलाल भादू, दिनेश माली, चुन्नीलाल मेघवाल सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles