[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में महाराणा सांगा की जयंती पर श्रद्धांजलि:भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में राणा की वीरता और संघर्षों पर की चर्चा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में महाराणा सांगा की जयंती पर श्रद्धांजलि:भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में राणा की वीरता और संघर्षों पर की चर्चा

सादुलपुर में महाराणा सांगा की जयंती पर श्रद्धांजलि:भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में राणा की वीरता और संघर्षों पर की चर्चा

सादुलपुर : सादुलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर वीर शिरोमणि महाराणा सांगा की जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महाराणा सांगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा सांगा के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि मुगल शासकों के विरुद्ध राष्ट्र उत्थान में उनका योगदान रहा। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

महाराणा सांगा के पराक्रम को याद करते हुए “अस्सी घाव लगे तन में, फिर भी व्यथा नहीं मन में” पंक्तियों का उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा सांगा अपने शौर्य और शक्ति से मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार करने वाले महापराक्रमी योद्धा थे, जिनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मपाल शेखावत, वीरसिंह मोडावासी, रामचंद्र राठौड़, जयवीर प्रजापत, उम्मेद पारीक, पवन शर्मा, लीलू सिंह, नंद किशोर, दीपक राजपूत और रमेश प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles