[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फिल्म अभिनेता पुनीत झाझड़िया की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़ हो रही हैं रिलीज़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फिल्म अभिनेता पुनीत झाझड़िया की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़ हो रही हैं रिलीज़

फिल्म अभिनेता पुनीत झाझड़िया की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़ हो रही हैं रिलीज़

झुंझुनूं : पदमपुरा गांव के युवा फिल्म अभिनेता पुनीत झाझड़िया (पुत्र राजेंद्र झाझड़िया, हाल निवासी चिड़ावा) इन दिनों हिंदी सिनेमा, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज़ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अपने दमदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने कम समय में ही दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहते हुए पुनीत झाझड़िया ने RAJASTHANI STAGE OTT PLATFORM पर भी लगातार हिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं। इसी क्रम में उनकी नई धमाकेदार वेब सीरीज़ “कोटा सीक्रेट” 10 अप्रैल को रिलीज़ हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस वेब सीरीज़ की कहानी कोटा में पढ़ने वाले कोचिंग छात्रों के अध्ययन, मानसिक दबाव और दैनिक जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पुनीत झाझड़िया पुलिस इंस्पेक्टर तरुण मीणा की भूमिका निभा रहे हैं, जो छात्रों के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण रहस्यों को उजागर करते नजर आते हैं।

वर्तमान शैक्षिक माहौल पर आधारित यह वेब सीरीज़ युवाओं के जीवन की वास्तविकता को दर्शाती है, जिसके कारण इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वेब सीरीज़ से जुड़ी अधिक जानकारी अभिनेता पुनीत झाझड़िया के इंस्टाग्राम हैंडल iam_puneetjhajharia1 पर देखी जा सकती है।पुनीत झाझड़िया की लगातार सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों में गर्व की भावना देखने को मिल रही है।

Related Articles