फुले-अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट रक्त संग्रह
फुले-अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट रक्त संग्रह
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तथा स्व. सुरेंद्र सिंह टांक की स्मृति के उपलक्ष में मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
संस्थान के जिला संयोजक रामनिवास भूरिया एवं महासचिव मदनलाल गुडेसर ने बताया कि शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेश दहिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, बी.एल. चिरानिया एवं स्व. सुरेंद्र सिंह टांक की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान द्वारा सभी रक्तदाताओं को बाबा साहब की प्रतिमा एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। बीडीके अस्पताल की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस मौके पर राजेश दहिया ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को मानवता के हित में वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि इससे दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक महावीर सानेल, रामनिवास भूरिया, मदनलाल गुडेसर, ओमप्रकाश भूरिया, सौभाग्य टांक, राधेश्याम खारिया, बालाराम, लीलाधर चौहान, रामस्वरूप रसोड़ा, जितेंद्र गर्वा, संदीप टंडन, सीताराम बास बुडाना, महेश जसरापुर, महेश दौलतपुरा, हरिराम पिपरालिया, प्यारेलाल भूपेश, राजेश हरिपुरा, योगेश टंडन, सुनील गोठवाल, घीसाराम रसोड़ा, इंद्राज सिंह भूरिया, अजय वर्मा, हरफूल सिंह, नरेंद्र टंडन, सुभाष मुंडोतिया, अनिल भड़ौंदा, राजकुमार आबूसरिया, बंशीधर भीमसरिया, प्रमोद कांटीवाल, पवन नुआ, लालचंद महरिया, एडवोकेट मुकेश लालपुरिया, डॉ. प्रतीक्षित सानेल, भागीरथ आलडिया, कर्मवीर महरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092506


