[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में फूले जयंती पर रक्तदान शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में फूले जयंती पर रक्तदान शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

नवलगढ़ में फूले जयंती पर रक्तदान शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के सैनी छात्रावास में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती पर शनिवार को सैनी समाज संस्था के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जयंती समारोह और प्रतिभावान सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फूले दम्पति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। रक्तदान शिविर में आयोजकों के अनुसार 755 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दोपहर बाद आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों सहित करीब 150 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसके माध्यम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने फूले दम्पति के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और सामाजिक क्रांति की अलख जगाई तथा शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मक्खन लाल सैनी ने की। इस दौरान ओबीसी आयोग सदस्य पवन मांवडिया, भाजपा नेता रवि सैनी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था द्वारा अतिथियों का साफा व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक कोष से छात्रावास गेट के बाहर इंटरलॉक कार्य और ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम सैनी व प्रकाशचंद सैनी ने किया तथा कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी और महामंत्री सुरेन्द्र सैनी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles