[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फूले जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फूले जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

दलितों व महिलाओं के उत्थान के अग्रदूत थे फूले: हर्षिनी कुलहरी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

इस मौके पर कुलहरी ने कहा कि फूले दलितों और महिलाओं के उत्थान के अग्रदूत थे। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के लिए जीवनभर संघर्ष किया तथा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फूले के विचारों को अपनाकर समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, ताराचंद सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, रामनिवास सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, विकास पुरोहित, दयाराम सैनी, दीपक स्वामी, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, नरेन्द्र पूनिया, रमेश चौमाल, मनोहर धूपिया, अनिल जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles