श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई महात्मा फुले जयंती, सिंघाना से बड़ी संख्या में वाहन रैली में शामिल हुआ समाज
श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई महात्मा फुले जयंती, सिंघाना से बड़ी संख्या में वाहन रैली में शामिल हुआ समाज
सिंघाना : क्रांतिसूर्य महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर माली सैनी समाज ब्लॉक सिंघाना द्वारा फुले सर्किल ढाणा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं, जिन्हें अपनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्डाराम पंच ने की।
समारोह में सरपंच विकास सैनी मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी प्रभु हलवाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकता को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रामवतार हलवाई, लक्ष्मण सिंह सैनी (शिक्षाविद), विजेंद्र सैनी (अध्यापक), धूड़ाराम, कैलाश मास्टर, सुनील (ई-मित्र), राजू, अशोक (पार्षद), आकाश कुमार, अभिषेक सैनी, नोरंग, फूलचंद, बाबुलाल, बजरंग सैनी टेलर, दीपक, सुरेंद्र सैनी, मुकेश, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, सुनील, नरेश कुमार, महावीर सैनी, रणजीत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात सिंघाना से बड़ी संख्या में समाज के लोग फुले-अंबेडकर वाहन रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092468


