सौंथलिया में असम सीएम का भव्य स्वागत, विधायक मील के आवास पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
सौंथलिया में असम सीएम का भव्य स्वागत, विधायक मील के आवास पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
जाजोद : असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा शर्मा शनिवार को सौंथलिया पहुंचे, जहां खंडेला विधायक सुभाष मील के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीएम हिमंता बिस्वा का विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और साफा बंधवाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अतिथि का अभिनंदन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक माहौल बन गया।

इस अवसर पर सीएम और विधायक के बीच क्षेत्र के भौतिक विकास और राजनीतिक हालातों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने हाल ही में असम में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार भी हमारी ही सरकार बनेगी।उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में हुए असम विधानसभा चुनाव में विधायक सुभाष मील उनके साथ स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय रहे थे। उल्लेखनीय है कि विधायक सुभाष मील के चुनावों में भी असम के मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक के रूप में शामिल हो चुके हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सीखवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, सुरेश मील, कैलाश बाजिया, ओमप्रकाश पूनिया, रिछपाल सिंह लांपुवा, रोहित मील, सुनील कुमावत, महेंद्र बधाला, आयुष कानूनगो, विजेंद्र मील, विजय खटकड़, रोहिताश खींचड़, कैलाश घोसल्या, गोपाल बगड़िया, इंजीनियर विनोद कुमावत, रामवतार यादव, लालचंद, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कोरखन्या, मूलचंद जांगिड़, गोगराज चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092467


