डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “संविधान को जाने” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में "संविधान को जाने" विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल को जिला व ब्लॉक स्तर पर महाविद्यालयों व आवासीय विद्यालयों में “संविधान को जाने” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
एसजेईडी डीडी नगेंद्र सिंह ने बताया कि “संविधान को जाने” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
आमजन क्विज पोर्टल https://quiz.rkcl.in/पर विजिट कर भागीदारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 13 अप्रैल को स्वच्छता व सामाजिक समरसता कार्यक्रम अंतर्गत डॉ भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय दर्शन एवं जीवन पर आधारित संगोष्ठी, डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन वृत्त पर व्याख्यान तथा छात्रावासों/आवासीय विद्यालयों में डॉ भीमराव अम्बेडकर पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और विद्यालयों में डॉ अम्बेडकर/संविधान विषय पर निबंध लेखन, भाषण एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सवेरे 09 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह अंतर्गत संविधान प्रस्तावना का वाचन व संविधान शपथ सहित अन्य संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092465


