मंत्री बोले-वसुंधरा ने कहा था खुद को नहीं बचा सकी:राजनीति में चलता रहता है, कब किसका भाग्य उदय होता, कब किसका सितारा मंद पड़ जाता
मंत्री बोले-वसुंधरा ने कहा था खुद को नहीं बचा सकी:राजनीति में चलता रहता है, कब किसका भाग्य उदय होता, कब किसका सितारा मंद पड़ जाता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- वसुंधरा राजे ने बयान दिया था कि वो खुद को नहीं बचा सकीं। ये तो राजनीति में चलता रहता है कि कब किसका भाग्य उदय होता है, कब किसका सितारा मंद पड़ जाता है? राजनीति ऐसा चंचल क्षेत्र है, जहां उम्मीद सब करते हैं, लेकिन सफलता बहुत कम लोगों को मिलती है।
सीकर के पिपराली चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सैनी समाज के 6 संगठन शामिल हुए। मुख्य अतिथि UDH राज्यमंत्री ने कहा- महापुरुष किसी एक समाज की बपौती नहीं होते, वो पूरे समाज के होते हैं। उन्हें एक समाज से जोड़कर देखना गलत है।

कांग्रेस राज में सैनी समाज के हॉस्टल की जमीन का आवंटन निरस्त हो चुका। अब सैनी समाज ने नई भूआवंटन नीति के तहत आवेदन किया है, इसे तेजी से प्रोसेस में लाया जाएगा। सीकर समेत शेखावाटी अंचल में बेमौसम बारिश और ओलों की मार के बाद लोन माफी की किसानों की मांग पर UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कोई जवाब नहीं दिया।
सांसद ने कहा- शिक्षा शेरनी का दूध है
सांसद अमराराम ने कहा- शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीता वो दहाड़ता है। मंच पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल भी बतौर अतिथि मौजूद थे। समाज के बच्चों ने सांस्कृति प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के साथ सभी लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सर्व समाज के पदाधिकारियों का सम्मान
सीकर में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के कार्यक्रम में काफी लोग पहुंचे। समाज के रतन लाल सैनी व प्रेम सैनी ने बताया- इस बार फुले जयंती के कार्यक्रम में विशेष पहल की गई। कार्यक्रम में सीकर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों को बुलाकर सम्मानित किया गया। समाज में आपसी कॉर्डिनेशन बढ़ाने के मकसद से ये पहल हुई।
नर्सिंग संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
सीकर में SK मेडिकल कॉलेज से हटाए गए 55 नर्सिंग संविदाकर्मियों ने UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन दिया। संविदाकर्मियों ने कहा- मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट ने अल्प वेतनभोगी नर्सिंग संविदाकर्मियों को बिना सूचना दिए ड्यूटी हटा दिया और उन संविदाकर्मियों की जगह नए कार्मिक लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी। ये 55 नर्सिंग संविदाकर्मी 2023-24 से सीकर SK मेडिकल कॉलेज से संबद्ध SK अस्पताल और जनाना अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे।

बिना सूचना दिए 55 संविदा कर्मियों की ड्यूटी हटा दी
सुरेंद्र सिंह ने बताया- संविदाकर्मी के तौर पर काम कर रहे सभी नर्सिंग कर्मियों को हर साल 1 साल का एक्सटेंशन दिया जाता है। इस बार एक्सटेंशन का लेटर आने से पहले ही सीकर मेडिकल कॉलेज के 55 नर्सिंग संविदा कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। जबकि इसी योजना के तहत प्रदेश भर के अन्य मेडिकल कॉलेज में लगे संविदा कर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। सिर्फ सीकर में बिना सूचना दिए 55 संविदा कर्मियों की ड्यूटी हटा दी गई।
अब देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092361


