[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमडी ड्रग बेचने सीकर आए दो नाबालिग पकड़े:पुलिस को देख हड़बड़ाने लगे,जोधपुर से लाए थे ड्रग; नेटवर्क का पता लगा रही टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एमडी ड्रग बेचने सीकर आए दो नाबालिग पकड़े:पुलिस को देख हड़बड़ाने लगे,जोधपुर से लाए थे ड्रग; नेटवर्क का पता लगा रही टीम

एमडी ड्रग बेचने सीकर आए दो नाबालिग पकड़े:पुलिस को देख हड़बड़ाने लगे,जोधपुर से लाए थे ड्रग; नेटवर्क का पता लगा रही टीम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीकर में एमडी ड्रग बेचने के लिए आए दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। दोनों के पास से हजारों रुपए की ड्रग मिली है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक गोकुलपुरा पुलिस बीती रात थाना इलाके में रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेवदा जोहड़ी की तरफ जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो वहां पैदल चल रहे दो नाबालिग लड़के हड़बड़ाने लगे। जब पुलिस ने गाड़ी रोककर उनकी तलाशी ली तो एक के पास से 5.75 ग्राम और दूसरे के पास 5.45 ग्राम एमडी ड्रग मिला।

अब तक की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि दोनों नाबालिग लड़के जोधपुर से यह ड्रग लेकर आए थे और सीकर में किसी को बेचने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

फिलहाल पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लग रही है। मामले की जांच अब कोतवाली SHO सुनील कुमार जांगिड़ कर रहे हैं। नाबालिग लड़कों को पकड़ने वाली टीम में ट्रेनी RPS विजयपाल यादव,ASI हिदायत अली,पवन,कांस्टेबल विकास शामिल रहे।

Related Articles