कांकरिया-नोरंगपुरा रास्ते से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:9 थानों की पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कांकरिया-नोरंगपुरा रास्ते से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:9 थानों की पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
बबाई : बबाई उपतहसील के कांकरिया से नोरंगपुरा तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद अवरुद्ध मार्ग को आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया।
बबाई थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि कांकरिया की ढाणी दोलकवाली से नोरंगपुरा जाने वाले इस रास्ते पर कुछ लोगों ने कच्चे और पक्के निर्माण कर इसे बाधित कर दिया था। इससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर बबाई नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला और बबाई थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नौ थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में कई जेसीबी मशीनों द्वारा बंद रास्ते पर बने कच्चे और पक्के निर्माणों को बिना किसी विवाद के ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बबाई नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला, बबाई थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल गुर्जर, सुनील कुमार मीणा, रामलाल, पप्पूराम, गिरदावर बबाई सूरजमल सैनी, सेफरागुवार गिरदावर छीतरमल, पटवारी महावीर प्रसाद कांकरिया, हरपाल यादव बबाई, पपुरना, सेफरागुवार, दलेलपुरा के हल्का पटवारी सहित बबाई, खेतड़ी, खेतड़ीनगर, सिंघाना, सूरजगढ़, चिड़ावा, बुहाना, मेहाड़ा और पचेरी पुलिस थानों का जाब्ता तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092285
