मलिकपुर स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
भामाशाहों ने टॉपर को हवाई यात्रा की घोषणा की, भामाशाहों ने 15 हजार के पौधे भेंट किए
जाजोद : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज देवी ने बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। इस वर्ष कक्षा 12वीं में छात्र हिमांशु रुण्डला ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त, 20 से अधिक छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान समारोह के दौरान, मलिकपुर के भामाशाह सांवरमल एवं बलराम (पुत्र खेमाराम मावलिया, लाडपुर) ने अपनी पूर्व घोषणा को दोहराते हुए विद्यालय के टॉपर छात्र को हवाई यात्रा करवाने का संकल्प व्यक्त किया। भामाशाहों के इस प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, भामाशाहों ने विद्यालय को लगभग 15 हजार रुपये की लागत के पौधे भी भेंट किए। इनमें 111 मालाबार और नीम के पौधे तथा 100 हेज के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में, उप-प्रधानाचार्य गोपाल राम फल्डोलिया और समस्त विद्यालय स्टाफ ने उपस्थित ग्रामीणों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


