[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर ने सो रहे 7 लोगों को कुचला:मां-बेटी समेत 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा, हंगामा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेलर ने सो रहे 7 लोगों को कुचला:मां-बेटी समेत 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा, हंगामा

ट्रेलर ने सो रहे 7 लोगों को कुचला:मां-बेटी समेत 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा, हंगामा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : झुंझुनूं में एक बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसा नंगली दीप सिंह गांव में शुक्रवार सुबह 4 बजे हुआ। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुढ़ागौड़जी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

मजदूरी के लिए आया था परिवार

एसएचओ सुरेश रोलन ने बताया कि हादसा सिंघाना (झुंझुनूं) जाने वाली सड़क पर हुआ। यहां एक खेत में झुंझुनूं के सूरजगढ़ से आए 2 परिवारों के 12 लोग तंबू में सो रहे थे। ये लोग प्याज की खुदाई के लिए आए थे।

शुक्रवार सुबह ड्राइवर ने ट्रेलर को रिवर्स करने के दौरान तंबू में घुसा दिया। इसमें डोड्डी (सूरजगढ़) के रहने वाली प्रियंका (13) पुत्री मुन्नाराम और बिजौली (गुढ़ागौड़जी) की मोहिनी उर्फ मोडी (12) पुत्री सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छोटकी उर्फ होठकी (27) पत्नी सुरेश ने झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में युवती समेत 4 घायल

हादसे में सुनील (10), संजय (6) और संजीत (5) की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, रवीना (20) झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में एडमिट है।

घटना से जुड़ी PHOTOS …

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बिस्तर खून से सन गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बिस्तर खून से सन गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवारों के सात लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कार से अस्पताल पहुंचाया।
ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवारों के सात लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कार से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने ट्रेलर के ड्राइवर को वहीं पकड़ लिया था।
पुलिस ने ट्रेलर को मौके से जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने ट्रेलर को मौके से जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
गुढ़ागौड़जी CHC में सुबह 10 बजे से मृतकों के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। एएसपी फूलचंद मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया।
गुढ़ागौड़जी CHC में सुबह 10 बजे से मृतकों के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। एएसपी फूलचंद मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया।

Related Articles