सिंघाना में ‘अन्नू कुरैशी एंटरप्राइजेज’ टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ, डीपी सैनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सिंघाना में ‘अन्नू कुरैशी एंटरप्राइजेज’ टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ, डीपी सैनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सिंघाना : नगरपालिका क्षेत्र के बुहाना रोड स्थित बागड़ी मोटर्स के पास ‘अन्नू कुरैशी एंटरप्राइजेज’ टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोग एक पहल संस्थान के अध्यक्ष डीपी सैनी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलीचंद बागड़ी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपी सैनी ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की नई व्यावसायिक पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। संस्थान के संचालक इरफान खान ने बताया कि यहां कार बाजार के साथ-साथ 24 घंटे टूर एंड ट्रेवल्स तथा सेल्फ ड्राइव गाड़ियों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर आकाश जांगिड़, विजय चंदेल, महेंद्र मीणा, नासिर कुरैशी, हंसराज सैनी, भोला गुर्जर, अभय, प्रदीप बागड़ी, प्रदीप सैनी, मुख्तियार कुरैशी, जमील कुरैशी, सोमवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सोहेल खान, सुबेसिंह, रामउतार जांगिड़, बृजेश जांगिड़, गजेंद्र जाट, रघुवीर सिंह, राजू गराटी, विशाल भोड़न, अभिषेक, आकाश सैनी, हिमांशु, राहुल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


