[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी ब्लॉक के विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को योजनाओं व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी ब्लॉक के विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को योजनाओं व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

उदयपुरवाटी ब्लॉक के विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को योजनाओं व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

उदयपुरवाटी : ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी और शहीद सुरेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुडियां में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) व भारतीय रिज़र्व बैंक के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन वित्तीय साक्षरता केंद्र नवलगढ़ द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्गत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुमन सैनी, आरोह फाउंडेशन से असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर नितेश कुमार शर्मा एवं राधेश्याम सैनी ने विद्यार्थियों को सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके लाभ बताए।

इसके साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सतर्क रहने, साइबर अपराध की पहचान करने और 1930 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। शिविर में दिनेश कुमार, विनोद कुमार, रुचिका, मंजु, तनीषा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने आयोजन टीम का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles